अक्सर तेरी याद में
आंख मेरी भर आती है
मां! तू मुझे बहुत याद आती है.
तेरी गोद में लेटे हुए
अब महीनों बीत जाते हैं
तुझसे मिलने की आस में
दिन, बरसों की तरह कट पाते हैं.
मां! तेरी डांट खाने को
अब मेरे कान भी तरस जाते हैं
क्यों ये मजबूरियां मुझे तुझसे दूर कर जाती हैं
मां! तू मुझे बहुत याद आती है.
No comments:
Post a Comment