Thursday, December 15, 2011

तुम्हारी याद में... In your memories

एक और दिन
गुज़र गया
जैसे गुजरे थे
पिछ्ले कुछ दिन
यूं ही,
बैठे हुए
और
सोचते हुए
उन पलों को
जो गुज़ारे
हमने साथ
एक दूसरे के.
वो पल
जिनमें
बदल गयी थी
मेरी ज़िंदगी
वो पल
जब
तुमने छुआ था
मेरे दिल को
मेरी आत्मा को
याद उन पलों की
मेरे दिल में
सदा रहती है
तुम्हें याद करके
मेरि अश्रु नदियां
बहती हैं
तुम्हारे बिन
भला कैसे गुज़ारा होगा
कहो
तुम्हारे सिवा
भला कौन हमारा होगा
शायद तुम मुझे भुला दो
मगर मेरे हृदय में
तुम्हारा प्यार
आज भी है
मुझ पर
उन बीते दिनों का ख़ुमार
आज भी है
कल फिर एक दिन आऐगा
और
वो भी
बस यूं ही गुज़र जाऐगा
जैसे आज का गुज़र,
बैठे हुए
और डूबे हुए
तुम्हारी याद में...

No comments:

Post a Comment